ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जम्‍मू में गूंजे शोले के डायलॉग, हेमा बोलीं चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल

अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी के लिए शोले के अपने प्रसिद्ध डायलॉग के जरिये लोगों से वोट मांगे। राज्यसभा सांसद ने जनता की मांग पर शोले का डायलॉग दोहराते हुए कहा 'चल धन्नो आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है' भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर जितायें।
 
पीएम का किया गुणगान 
 
इससे पहले हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए कहा कि वह आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं लेकिन जम्मू कश्मीर विकास की इस धारा मे शामिल होने से वंचित न रह जाए इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जितायें।
 
देशी की तरक्‍की के लिए काम कर रहे हैं मोदी
 
हेमामालिनी ने कहा कि मोदी पिछले 60 सालों से हर क्षेत्र में पिछड़ गए देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। वे देश को वापस पटरी पर लाने का काम कर रहे हैं और बाहर से तकनीक लाने के लिए विदेशों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की जनता से मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील की।