ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अब तक शुरू नहीं हुई छठ घाटों की सफाई

नवगछिया गौशाला स्थित पक्का घाट पर व्याप्त गंदगी का साम्राज्य 

नवगछिया में अब तक छठ पूजा के लिये एक घाट की भी सफाई शुरू नहीं हो पायी है। जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में मात्र सात घाटों का ही चयन किया हुआ है।
इन सात घाटों में से मात्र एक गौशाला का ही घाट पक्का है। जहां भीषण गन्दगी पसरी हुई है। पानी भी बहुत ही गन्दा और ख़राब लग रहा है। दो कृत्रिम घाटों का निर्माण होना है। इसके आलावा सारे घाट कच्चे हैं। जो असुरक्षित भी हैं। जहां नगर पंचायत द्वारा सफाई के इन्तजार में लोग परेशान होकर अपने से सफाई करने का मन बना रहे हैं।