ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हुदहुद' : दक्षिण भारत जाने वाली 52 ट्रेनें रद्द


ओमान ने दिया है नाम
‘हुदहुद’ तूफान का नामकरण ओमान ने किया है. एफ्रो-एशिया में पाया जानेवाला रंग-बिरंगा पक्षी ‘हुदहुद’ इस्राइल का राष्ट्रीय पक्षी है. आमतौर पर तूफान का नामकरण इस तरह किया जाता है, ताकि लोगों को जल्दी याद हो जाये.
हुदहुद का असर आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में होगा. आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ में हवा की गति 100 से लेकर 200 किलोमीटर के आसपास हो सकती है. झारखंड में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. राज्य के कई इलाकों में बारिश की भी आशंका जतायी जा रही है. राज्य में संभावित खतरे को देखते हुए कई विभागों ने तैयार की है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों  में अलर्ट जारी किया है. तूफान में लोगों को घरों से न निकलने की अपील की है.
* दक्षिण भारत जाने वाली 52 ट्रेनें रद्द, 37 ट्रेनों के रूट में बदलाव
खतरा बनता जा रहा चक्रवाती तुफान हुदहुद के मद्देनजर दक्षिण भारत जा रही 52 ट्रनों को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावे कुल 37 ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा करने से पहले जरूर पूछताछ कर लें. रेलवे ने कहा कि हुदहुद के खतरे को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. 
* हेल्‍पलाइन नंबर जारी
हुदहुद को लेकर केद्र सरकार-राज्‍य सरकार की ओर से हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया गया है. केंद्र सरकार- आंध्र के लिए - 1948 और ओडिशा के लिए- 1949, श्रीकाकुलम - 18004256625, गोदावरी टोल फ्री नंबर - 18004258848, विशाखापतनम - 0891-2563121
कई इलाके में बिजली गुल, पेड़ गिरे
विशाखापतनम के तट से टकराने के पहले से ही हुदहुद ने प्रचंड़ रूप धारण कर लिया है. यहां अब तेज हवा के साथ बारिश जारी है. कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी है. बताया जा रहा है कि जहां-तहां पेड़ उखड़ गये हैं. मौसम विभाग ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक कर चक्रवात से निबटने की तैयारियों की समीक्षा की. अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. प्रशासन संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटा है. हर धर्म और समुदाय के लोग अपने-अपने ईष्ट देव से रक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.