ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लव जेहाद को ले नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस भी सतर्क


लव जेहाद के भागलपुर में हुए एक मामले को लेकर नवगछिया पुलिस जिला की पुलिस को भी सतर्क किया गया था। जिसके तहत विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में कुल 19 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, लाठी बल के साथ दंदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जहां किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये अनुमंडल कार्यालय, बिजली कार्यालय के अलावा नारायणपुर, बिहपुर, खरीक, नवगछिया तथा कटरिया रेलवे स्टेशन के साथ साथ नारायणपुर चौक, बीरबन्ना चौक, बिहपुर चौक, झंडापुर चौक, खरीक चौक, जहानवी चौक, तेतरी जीरो माइल चौक, मकन्दपुर चौक, रंगरा चौक पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इसके अलावा नवगछिया बाजार और एनएच पर भी विशेष गश्ती का आदेश जारी किया गया था।