ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

घटनास्थल का क्षेत्र बना विवादास्पद, निर्णय को पहुँच रहे अधिकारी


कटिहार जिला के कुरसेला क्षेत्र में मक्का व्यवसायी के मुंसी के अपहरण का प्रयास विफल होने की घटना का घटना स्थल देर रात समाचार लिखे जाने तक विवादास्पद ही बना रहा। जहां एसपी कटिहार, एसडीपीओ, नवगछिया जीआरपी के प्रभारी रेल थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ठाकुर, नवगछिया आरपीएफ़ के प्रभारी आर मांझी, ताकेश्वर कुमर, राजीव लोचन पाण्डेय इत्यादि पहुँच चुके थे। बरौनी से रेल डीएसपी भी पहुँचने वाले थे। 
यह अपहरण के प्रयास की घटना वैसे तो नवगछिया स्टेशन के समीपवर्ती स्टेशन कुरसेला के रेल रैक प्वाइंट के पास की है। जहां के स्थानीय ग्रामीणों के भरपूर प्रयास ने इस होने वाले अपहरण को असफल ही नहीं किया। अपहर्ताओं को भी खदेड़ कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया । साथ ही इस कार्य में साथ लाये स्कार्पिओ वाहन को भी जला दिया। जो नवगछिया के एक जदयू कार्यकर्ता की बताई जा रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी भी नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। 
फिलहाल इस बड़ी वारदात को लेकर कुरसेला पहुंचे एसपी कटिहार से लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी छापामारी के लिये निकले हुए हैं। पकड़े गए लोगों से किसी को संपर्क करने नहीं दिया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के वापस लौटने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि मामला कुरसेला थाना में दर्ज होगा या नवगछिया रेल थाना में। कारण कि घटनाक्रम का कुछ हिस्सा रेल क्षेत्र में तो कुछ हिस्सा कुरसेला सिविल क्षेत्र में बताया जा रहा है।