नवगछिया नगर में बिजली मिस्त्री की मनमानी से जहां उपभोक्ता खासे परेशान हो रहे रहे हैं। वहीं इस मामले में विभाग के पदाधिकारी पूरी तरह से उदासीन बने हुए हैं। आलम यह है कि शाम के बाद यदि नवगछिया नगर में किसी क्षेत्र का फ्यूज खराब हो जाता है तो उसकी तत्काल मरम्मत तो दूर दूसरे दिन दोपहर बाद भी उस समस्या का समाधान हो गया तो मिस्त्री की मेहर बानी मानी जाती है।
इसी प्रकार की परेशानी इस भीषण उबलती गर्मी में 28 अप्रैल को नवगछिया नगर के कई इलाके के लोगों को झेलनी पड़ी थी। जहां शाम लगभग सात साढ़े सात बजे बिजली का एक फ्यूज उड गया था। दर्जनों उपभोक्ताओं ने मिस्त्री से लेकर पदाधिकारी तक को सूचित किया, परंतु कोई असर नहीं हुआ। दूसरे दिन दोपहर एक बजे मिस्त्री की मेहरबानी पर लोगों को गर्मी से राहत मिली।
यही हाल 30 अप्रैल की शाम को भी हुआ है। इसके बाद से सभी मिस्त्री का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। किसी से बात हो गयी तो झूठा आश्वासन दे दिया कि मिस्त्री आ रहा है, ठीक हो जाएगा। लेकिन देर रात तक कुछ भी नहीं किया जा सका।