ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए उदनदस्ता गठित


जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर ने आगामी लोकसभा चुनाव 2014 के लिए नवगछिया में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए उदनदस्ता गठित किया गया है। जिसके उड़नदस्ता दंडाधिकारी डीसीएलआर संजीव कुमार ( 9473433521) को बनाया गया है। जिनके साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक एबी सहाय (9431083500) को प्रतिनियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह उड़नदस्ता अपने क्षेत्र में होने वाले मतदान को किसी भी प्रकार से प्रभावित होने से बचाने का प्रयास करेगा। साथ ही किसी भी मतदाता को डराने, धमकाने या प्रभावित करने पर निगरानी करेगा । इस तरह के तत्वों पर नजर रखेगा।
यह उड़नदस्ता आदर्श आचार संहिता का उलंघन, गोला बारूद, गोली हथियार लाने अथवा लेजाने, रिश्वत के लिए भारी मात्रा में नकदी लाने या लेजाने की शिकायत पर भी नजर रखेगा। साथ ही दोषी पाये जाने पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी दोषी को एक वर्ष तक का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों से दंडित भी कर सकते हैं।