नवगछिया बाजार के दुर्गा सिनेमा रोड में शनिवार को साईं डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ हुआ। जिसका उदघाटन अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बीपी मंडल ने फीता काट कर किया।
इस उदघाटन के मौके पर सेवा निवृत शिक्षक वासुदेव ठाकुर के अलावा डॉ केबी ठाकुर, त्रिवेणी ठाकुर, श्रवण बिहारी, सिकंदर यादव, पंडित दामोदर प्रसाद ज्योतिषाचार्य सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी देखी गयी। जहां इस क्लीनिक के संचालक डॉ रत्नेश कुमार ठाकुर के अनुसार यहाँ दाँत का एक्स-रे, रूट केनाल ट्रीटमेंट, आर्थो ट्रीटमेंट, मुंह का कैंसर मुंह का कम खुलना इत्यादि के उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।