मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा के चुनाव में जहां अरविंद चौधरी की अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रह गयी। वहीं सचिव की कुर्सी सौरभ नारनोली को सौंपी गयी। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष की चाभी रवि चिरानियाँ को मिली।
बताते चलें कि मारवाड़ी युवा मंच का यह चुनाव रविवार की देर रात स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में सम्पन्न हुआ । जहां चुनाव प्रभारी के रूप में संस्थापक सह संरक्षक सदस्य अभय प्रकाश मुनका, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रवि सर्राफ तथा पूर्व अध्यक्ष पंकज टिबड़ेवाल मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार इससे पहले सत्र में भी अध्यक्ष की कुर्सी अरविंद चौधरी को ही सौंपी गयी थी। सचिव की कुर्सी पर राकेश कुमार भरतिया और कोषाध्यक्ष की चाभी अनुराग रुंगटा के जिम्मे थी। जिन्हे इस सत्र के नए चुनाव के तहत जिम्मेवारी से मुक्त कर दिया गया।
