नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 12 अप्रेल को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत लगेगी । यह जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी धीरेन्द्र मिश्र ने देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, दीवानी, दुर्घटना, बीमा, दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू अधिग्रहण, राजस्व, मनरेगा, बिजली, पानी, बिल संबंधी मामले बिना खर्चे के समझौते के आधार पर सुलह कराया जाएगा।
