ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, ट्रेक्टर चालक फरार



नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की देर शाम एक ट्रेक्टर और बाइक की टक्कर हो गयी। जिसके फलस्वरूप जहां मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी। वहीं ट्रेक्टर चालक फरार होने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार इस सड़क दुर्घटना के होते ही ग्रामीणों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को तुरंत दुर्घटनास्थल से गायब कर दिया गया। साथ ही ट्रेक्टर ड्राइवर के फरार हो जाने से ग्रामीणों ने ट्रेक्टर को भी दुर्घटनास्थल से गायब कर अपने कब्जे में कर लिया है।
मामले की सूचना पाते ही गोपालपुर पुलिस ने पहुँच कर मृतक के शव को तत्काल अपने कब्जे में करके पोस्टमार्टम हेतु नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक कमलाकुंड निवासी मिथिलेश यादव (30 वर्ष) बताया जा रहा है।
इस सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद ही दुर्घटना स्थल से ग्रामीणो द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को गायब करना अपने आप में कई सवाल एवं आशंका पैदा कर रहा है। इसके बाद ट्रेक्टर को भी ग्रामीणों द्वारा अपने कब्जे में ले जाना भी गोपालपुर पुलिस को खुली चुनौती है। जो यहाँ कानून और पुलिस की जगह ग्रामीणों का शासन चलने की पुष्टि करता है।