नवगछिया का मौसम शुक्रवार और शनिवार को गड़बड़ा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जहां शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद से शाम तक में वर्षा की संभावना है। आकाश में बादल भी छाये रहेंगे।
वहीं शनिवार की गरज के साथ तूफान भी आ सकता है। इसके अलावा दोपहर और शाम को बारिस भी हो सकती है ।
वैसे मंगलवार का दिन पिछले साल की तुलना में सामान्य रहा। जहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। वहीं 7 जनवरी 2013 को अधिकतम तापमान 10 डिग्री ही रहा था।
