ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मुख्यमंत्री का दौरा आज - विजय घाट के चप्पे चप्पे पर लगा पुलिस का पहरा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शनिवार को नवगछिया स्थित विजय घाट के निर्माणाधीन पक्का पल का निरीक्षण कार्यक्रम तय होते ही सभी जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जहां सभी तरह की प्रशासनिक स्तर की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यहाँ वे दोपहर एक बजकर पैंतीस मिनट पर हैलीकाप्टर से आयेंगे। उनके साथ कई वरीय अधिकारी भी होंगे। मौके पर उनको सलामी भी दी जाएगी। वहीं नवगछिया जिला जदयु के अधिकारी भी उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण के साथ साथ रेल लाइन के समीप बन रहे रेल ऊपरी पुल का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक करेंगे। जहां अधिकारियों को खास दिशा निर्देश देकर दो बजकर पैंतालीस मिनट पर पटना के लिए वापस हो जाएँगे।