ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्री श्याम जन्मोत्सव पर नवगछिया में भजन संध्या आयोजित


श्री श्याम जन्मोत्सव के मौके पर 13 नवम्बर को नवगछिया में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम श्री श्याम भक्त मण्डल द्वारा आयोजित किया गया है। जो नवगछिया शहर स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में होना है। जहां भागलपुर के प्रसिद्ध गायक राहुल सोनी के भजनों की गंगा भी बहेगी।
इस मौके पर बाबा श्याम का भव्य दरबार भी सजाया जा रहा है। रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव के समय पर केक भी काटा जाएगा। साथ ही आतिशबाज़ी भी की जायेगी।
यह जानकारी श्री श्याम भक्त मण्डल के प्रवक्ता शंभू रुंगटा ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, सचिव रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानिया, राकेश भरतिया, वरुण केजरीवाल, प्रभात पंसारी, अरविंद चौधरी इत्यादि लोग तन मन धन से लगे हैं।