ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रिलीज नहीं होगी रामलीला, देश भर में लगी रोक


रणबीर सिंह व दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म राम-लीला के इस नाम से प्रदर्शन पर दिल्‍ली स्थित कड़कड़डूमा अदालत ने अंतरिम रोक लगा दी है। 

अदालत ने प्रभु रामलीला कमेटी की याचिका पर यह रोक लगाई है। अब यह फिल्म पूरे देश में इस नाम से प्रदर्शित नहीं की जा सकेगी।

याचिका में आरोप था कि फिल्म के नाम से आने वाली पीढ़ियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा क्योंकि रामलीला शब्द धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है।

हालांकि, कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में एक अन्य याचिका खारिज कर याची पर जुर्माना लगा दिया था।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्रा के समक्ष अधिवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि राम लीला शीर्षक लोगों की धार्मिक भावनाओं और भगवान राम के जीवन के मंचन से जुड़ा है।

इस फिल्म में बेहद भद्दे संवाद व दृश्यों का इस्तेमाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। याचिका पर अधिवक्ता अरुण शर्मा, महेश शर्मा व विशेष राघव ने बहस की।

सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक या कोई अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। अदालत ने इस पर अंतरिम आदेश पारित कर फिल्म के नाम पर पांच दिसंबर तक रोक लगा दी।