-धमाकों के बीच नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, शाहनवाज हुसैन और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।
-मोदी अपनी ‘हुंकार’ रैली के लिए पटना पहुंच चुके हैं। धमाकों के बाद पुलिस गांधी मैदान की चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। बम निरोधक दस्ता भी पहुंच चुका है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
-धमाकों को देखते हुए मोदी की रैली होगी अथवा नहीं, इसके बारे में पार्टी की तरफ से अभी कुछ नहीं कहा जा रहा है।
-मोदी जिस मंच से भाषण देने वाले हैं, उससे 150 मीटर की दूरी पर एक धमाका हुआ है। घटनास्थल से तार और टाइमर भी बरामद हुए हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।
-लोगों में अफरा–तफरी का माहौल
-अब तक सात धमाके हुए हैं। नौ बम निष्क्रिय किए गए। गांधी मैदान के पास छह धमाके हुए हैं। जबकि रेलवे स्टेशन के पास दो विस्फोट हुए हैं।
