नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखण्ड के बनिया बैसी पंचायत के मुखिया बाबू लाल सिंह को रंगरा थानाध्यक्ष सुभाष बैद्यनाथन ने एसपी नवगछिया शेखर कुमार के आदेश के तहत बुद्धवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया । जब वह अपने गाँव बनिया से भवानीपुर के रास्ते नवगछिया किसी काम से जा रहा था। जिसे कुछ ही देर बाद न्यायिक अभिरक्षा के तहत नवगछिया जेल भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष सुभाष बैद्यनाथन के अनुसार इस मुखिया पर इंदिरा आवास योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप था। जिसके विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर रंगरा बीडीओ शिव कुमार राम ने रंगरा थाना में कांड संख्या 193/13 के तहत दिनांक 28 जून 2013 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
बताते चलें कि पंचायत के मुखिया बाबू लाल सिंह और पंचायत सचिव अशोक कुमार सिंह सहित लगभग सोलह लोगों के खिलाफ जालसाजी कर इंदिरा आवास लेने, राशि गबन करने और राशि वसूली के आदेश को नहीं मानने का आरोप है। साथ ही मुखिया द्वारा अपनी पत्नी का नाम बदल कर राशि उठायी गयी थी।