ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेलवे सीआईबी ने पार्सल डिब्बे से बरामद किए हथियार


रेलवे सीआईबी टीम ने मंगलवार को हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। यह सफलता इंस्पेक्टर सच्चिदानंद कुमार की अगुवाई में मिली है।
रेलवे सीआईबी इंस्पेक्टर श्री कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के जरिए हावड़ा से जमालपुर भारी मात्रा में हथियारों की डिलीवरी पार्सल के जरिए होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर श्री कुमार एक एएसआई रामजीवन व हवलदार सतीश कुमार के साथ मालदा पहुंच गए और वहीं से ट्रेन में लीज पार्सल डिब्बे पर नजर रखना प्रारंभ कर दिया। लेकिन, सीआईबी की नजर से तस्कर दूर हो गए, क्योंकि उन्हें पूर्व से इसकी भनक लग चुकी थी। सीआईबी इंस्पेक्टर सच्चिदानंद कुमार ने बताया कि जैसे ही गुप्त सूचना मिली तो उन लोगों ने काफी चौकसी से कार्य किया, लेकिन तस्कर बच निकल गया। बरामद हथियारों में 92 पिस्टल बैरल, 50 पिस्टल के फैर्म, 40 ग्रिप, 40 स्लॉट तथा 40 बैक पार्ट पिस्टल एक कार्टून में पैक मिले। पार्सल मुंगेर के मयूर चौक निवासी राजीव कुमार के नाम से बुक हुआ था। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। वैसे इंस्पेक्टर श्री कुमार ने यह भी बताया कि हावड़ा में शिवम कारगो कोलकाता में पार्सल बुक करवाया गया था। उसका भी पता लगाया जा रहा है। बरामद हथियारों को मुंगेर में तैयार करने के लिए भेजा गया था। इनकी अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपये है। श्री कुमार ने यह भी बताया कि यह आश्चर्य की बात है कि प्राय: हथियार मुंगेर से बाहर जाते हैं, लेकिन बाहर से ये मुंगेर आ रहे हैं जो जांच का विषय है।