नवगछिया के समीप शनिवार की सुबह फिर मानव रहित रेल समपार पर एक युवक की जान चली गयी । जो सुबह सुबह उठ कर शौच के लिये जा रहा था। जहां अचानक नवगछिया की तरफ से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन आ गयी ।
यह घटना बनिकपुर हाल्ट के पास 51/4 पर शनिवार की सुबह लगभग साढ़े पाँच बजे हुई है। जब बनिया ग्राम निवासी अनिल शर्मा का पंद्रह वर्षीय पुत्र अनुज शर्मा उर्फ बौका शौच के लिये जा रहा था।
बताते चले कि इस मानव रहित समपार पर पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। जहां से ग्रामीणों द्वारा बार बार इस समपार पर फाटक लगाने या कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की जाती रही है। इस दुर्घटना के बाद भी पुनः यहाँ फाटक लगाने की मांग उठी है।
