ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रेल यात्री सावधान, दलालों से बचकर रहना


अनऑथराइजड एजंट या दलाल से रेल टिकट खरीदना अब आपको भारी पड़ सकता है, नौबत जेल जाने तक की आ सकती है। भारतीय रेलवे की पैनी नजर अब उन मुसाफिरों पर है जो दलालों के जरिए टिकट खरीदकर यात्रा करते हैं।
अगर आप रेल से यात्रा कर रहे हैं और टिकट की मारामारी के चलते अनऑथराइजड एजंट या दलाल से टिकट खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए। रेलवे की ओर से आपको कभी भी वेरिफिकेशन कॉल आ सकती है। और अगर आप वेरिफिकेशन के दौरान सही जानकारी देने में फेल हो गए तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
फेस्टिवल सीजन के लिए स्पेशल ड्राइव के तहत उत्तर रेलवे ने टीम-20 का गठन किया है। इस टीम-20 में आरपीएफ, विजिलेंस और कमर्शियल के ऑफिसर शामिल किए गए हैं। ये टीम रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर टेलीकॉलिंग के जरिए टिकट की जांच करेगी। जांच के दौरान अगर कोई मुसाफिर दोषी पाया जाता है तो उस पर 5,000-10,000 रुपये तक जुर्माना तो लगाया जाएगा, साथ ही कम से कम 3 महीने के लिए जेल भी भेजा सकता है।
त्यौहारों के दौरान टिकट बुकिंग 150 फीसदी तक बढ़ जाती है ऐसे में दलाल मौके का फायदा न उठा पाएं इसके लिए भी रेलवे ने इस तरह के कई कदम उठाएं हैं। रेलवे के मुताबिक स्पेशल ड्राइव चलाने का मकसद यात्रियों को परेशान करना नहीं, बल्कि यात्रियों को दलालों के खिलाफ सावधान करना है। कुल मिलाकर दलालों पर शिकंजा कसने में नाकाम रेलवे अब यात्रियों पर सख्ती से ही हर्जाना वसूलने की तैयारी में है।