पिछले दिनों खबर आई थी कि राखी सावंत और उनके एक्स ब्यॉयफ्रैंड के बीच सुलह हो गई है और दोनों एक दूसरे के साथ वक्त बीता रहे हैं, लेकिन अभिषेक ने साफ कर दिया कि उनके जीवन में राखी के लिए अब कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि राखी से प्यार करना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी। राखी उनके अतीत का शर्मनाक घटना है।
अपने और राखी सावंत के रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिषेक ने कहा, 'राखी जैसी लड़की से प्यार करने की भूल मैं दोबारा नहीं करूंगा।' राखी ने उन्हें पहचान और नाम दिया है इस बात से खफा अभिषेक कहते हैं कि उनकी अपनी एक पहचान है। टीवी दुनिया में उन्होंने एक मुकाम हासिल किया है, उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं है।
अभिषेक ने बताया कि उनकी गर्लफ्रैंड है और वो पार्टी में भी मौजूद थी। इधर, राखी सावंत ने कहा कि जब वे पार्टी में पहुंची तो देखा कि अभिषेक वहां पहले से ही थे। फोटोग्राफरों ने बस कुछ क्लिक कर लिया और बात को बढ़ा दिया। राखी ने कहा कि उन्हें अभिषेक में अब कोई दिलचस्पी नहीं है। वे दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।
गौरतलब है कि कॉमेडी सर्कस के निर्माता राज शांदिल्य की बर्थडे पार्टी में दोनों काफी करीब आकर डांस कर रहे थे।
