ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

डीजल 50 पैसा महंगा, पेट्रोल 3.05 रु. सस्ता


महंगाई की चौतरफा मार झेल रही आम जनता को पेट्रोल के मोर्चे पर हल्की सी राहत मिली है, लेकिन डीजल ने हल्का झटका भी दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल 3.05 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। लेकिन, डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें सोमवार की आधी रात से लागू होंगी।
इंटरनैशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती लौटने के बाद पेट्रोल सस्ता होने की कयास लगाए जा रहे थे। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने भी पिछले हफ्ते इसके संकेत दिए थे। हालांकि, यह कयास लगाया जा रहा था कि डीजल की कीमत में भारी इजाफा हो सकता है, लेकिन सिर्फ 50 पैसे प्रति लीटल की दर से डीजल की कीमत बढ़ाई गई।