ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अब स्कूल की किताबों में प्रियंका पर होगा चैप्टर!

अगर आप आइटम गर्ल बबली बदमाश के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो अब आप उनके बारे में सारी जानकारी किताबों में पढ़ सकते हैं। जी हां, क्योंकि अब बबली बदमाश के बारे में किताबों में एक पूरा चैप्टर आपको
पढ़ने को मिलेगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में आप स्प्रिंग डेल्स स्कूल की किताबों में पढ़ सकते हैं। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। इस स्कूल की कई शाखाएं विदेशों में भी हैं। प्रियंका के आर्मी बैकग्राऊंड की वजह से उन्हें किताब में शामिल किया गया है।
स्टूडेंट अब प्रियंका के बारे में चैप्टर रोविंग फैमली पढ़कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। यह पूरा चैप्टर प्रियंका पर आधारित होगा।