भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी
बढ़ती जा रही है। आज फिर नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की खबर है। पुंछ के
सोनागली से लेकर कृष्णाघाटी तक आठ भारतीय पोस्टों पर पाकिस्तान की तरफ से
फायरिंग की गई है। भारतीय पोस्ट क्रांति, किरपान, रवि, ननगि, टेकरी,
क्रांति-1, क्रांति-2, सोनागली औरपतरी में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
यही
नहीं, पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन हो रहा है। मिल
रही जानकारी के मुताबिक नियंत्रण रेखा पर कोहरे की वजह से दिन में ही
अंधेरा छा गया। और पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय पोस्टों पर फायरिंग हो
रही है।
वहीं
पाकिस्तान की बर्बरता और लगातार फायरिंग का जवाब अब भारत भी दे रहा है। कल
रात भारतीय सैनिकों की फायरिंग में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया।
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय हाई कमिश्नर को तलब करके इसका
विरोध दर्ज कराया। जो दोनों से नियंत्रण रेखा पर तनातनी बढ़ गई है।