ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद और मुखिया के लिए मतदान जारी

भागलपुर जिला के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत आज गुरुवार को पंचायत उपचुनाव के तहत जिला परिषद और मुखिया के लिए सभी निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी हो चुका है | इस दौरान भागलपुर जिला परिषद की गोपालपुर सीट के साथ साथ गोपालपुर प्रखण्ड के कमलाकुंड पंचायत और रंगरा प्रखण्ड के मदरौनी पंचायत के मुखिया पद के लिए मतदान किया जा रहा है |
पुलिस अधीक्षक नवगछिया आनंद कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार के अनुसार
सभी जगहों पर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है | कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की खबर नहीं है |