चलती बस में हुए गैंगरेप के मामले में फरार दो आरोपियों राजू को बदायूं और
अक्षय ठाकुर को बरेली से पकड़ लिया गया है, जिन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।
अब इसके साथ ही दिल्ली गैंगरेप के सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया है,
जिनमें से
मुकेश न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है बाकी तीनों (रामसिंह, पवन और विनय) फिलहाल पुलिस रिमांड में हैं।
उधर, दिल्ली पुलिस आज स्टेट्स रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी। इस बीच गुरुवार को पीड़ित लड़की के दोस्त ने शिनाख्त परेड में एक आरोपी मुकेश की पहचान कर ली है, जिससे इस बात पर मुहर लग गई कि आरोपी मुकेश वारदात के वक्त मौजूद था और उसमें शामिल भी था। मुकेश मुख्य आरोपी और बस ड्राइवर राम सिंह का भाई है, जो उस रात बस चला रहा था।