ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दिल्ली: फिर बस में नाबालिग से छेड़छाड़, कंडक्टर अरेस्ट

दो कंडक्टर और ड्राइवर को बर्खास्त 
दिल्ली में एक बार फिर बस में लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बस में नाबालिग लड़की से कंडक्टर ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में दो कंडक्टर और ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना तानसेन मार्ग पर मंडी हाउस के पास
की है। जहां पर बस में सवार नाबालिग लड़की से बस के कंडेक्टर ने छेड़छाड़ की। कंडक्टर ने शराब पी रखी थी। फिलहाल पुलिस ने कंडेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।