ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दीपावली आज, रौशनी से नहा उठेगा शहर

आज दीपावली है | इसके शुभ अवसर पर जहां मंगलवार को पूरा नवगछिया और भागलपुर शहर रोशनी से नहा उठेगा। हर जगह ज्योति से ज्योति जलेगी और जगमगा उठेगा हर घर का कोना कोना । वहीं  दिन भर की तैयारी के बाद शाम को हर घर और सभी प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी गणेश की पूजा होगी। सोमवार को भी पूजा की तैयारी पूरे चरम पर रही।

सोमवार को दिन भर पूजा की तैयारी घरों में युद्ध स्तर पर चलती रही। विभिन्न प्रकार के पकवान बनने से लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी तक में लोग व्यस्त दिखे। रुंगटा सत्संग भवन रोड की नीलम चौधरी ने कहा कि आज पूजा सामग्री की खरीद नहीं हो पाई है। बाकी तैयारी पूरी हो गई है। मेन रोड की मंजू ने कहा कि इस बार पूजा में वो सब सामग्री होगी जिससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। वहीं स्टेशन रोड की नूतन देवी ने कहा कि कुबेर की फोटो नहीं मिली है इसलिए कुबेर यंत्र की विधिपूर्वक पूजा करेंगे।
नवगछिया के गांधी चौक स्थित दुकानदार गोपाल कुमार बताते हैं कि इस साल रंग बिरंगी रौशनी  के लिए रंग बिरंगी झालर की बिक्री खूब हुई है | यही बात भागलपुर स्थित साह न्यू साह मार्केट के विक्रेता संजय भी बताते हैं |