अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को एक समारोह में फ्रांस के सम्मान से नवाजा गया. इस दौरान उनकी एक साल की बेटी आराध्या आकर्षण का केंद्र रही. हालांकि आराध्या लगातार रोती रही.
ऐश्वर्या को फ्रांस के दूसरे सबसे बडे नागरिक सम्मान ‘नाइट आफ द आर्डर आफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से नवाजा गया. इस मौके पर
ऐश्वर्या के पति अभिषेक, ससुर अमिताभ और उनके माता पिता सहित पूरा परिवार मौजूद था.