ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

विजय घाट पक्का पुल निर्माण स्थल पर दो मजदूर कोसी मे गिरे, लापता

नवगछिया अनुमन्डल अन्तर्गत निर्माणाधीन विजय घाट पक्का पुल के उत्तरी किनारे पर कार्य कर  रहे दो मजदूर कोसी नदी मे गिरने के बाद लापता हो गये। जिनकी तलाश ज़ोर शोर से जारी है।
घटना के संबंध में स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन प्रजापति ने बताया कि
कर रहे कार्य के दौरान नौशाद नामक मजदूर फिसल कर कोसी नदी में गिर गया | जिसे बचाने के लिए तत्काल दो मजदूर कूदे थे | जिसमें से एक मोनु तो बच गया | वहीं फिरोज नामक मजदूर नहीं बच पाया | दोनों मजदूरों की तलाश के लिये कई नौका और जाल इत्यादि लगाए गए हैं | तलाश जारी है |
जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ के आसपास के थे | जो सेवा सिंह की ठेकेदारी के अंतर्गत स्टील पाइल ब्रिज के निर्माण में कार्यरत थे | घटना लगभग सवा छह बजे की बतायी जा रही है |