ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लंदन की लड़की का यूपी में गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र से भारतीय मूल की एक विदेशी लड़की को बरामद किया गया है। लड़की का नाम गौरी भोंसले बताया जा रहा है। वह लंदन से यहां घुमने आई हुई थी। लड़की का आरोप है कि उसके ड्राइवर ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कैद कर दो साथियों के साथ उसका गैंगरेप किया था।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, वह 10 अक्तूबर को लंदन से चली थी और मुंबई होते हुए 15 अक्तूबर को दिल्ली पहुंची। उसका ड्राइवर मुकेश त्यागी उसे खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहा खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कैद करके ड्राइवर अपने साथियों के साथ उसका गैंगरेप करता रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।