अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन पर सुरक्षा की ठोस व्यवस्था रहेगी। उनकी सुरक्षा में केंद्रीय बलों के अलावा दूसरे जिले से भी पुलिस पदाधिकारी बुलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने सीएम के दौरे में हाल के दिनों में घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की है।
शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त मिन्हाज आलम ने अधिकार यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की। आयुक्त ने कहा कि सीएम के गुजरने के मार्गों की ठीक से मरम्मत होगी। जले ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। पथों की मरम्मत के लिए मुख्य अभियंता भागलपुर में कैम्प कर रहे हैं। बैठक में मुख्य रुप से अधिकार यात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि सीएम द्वारा मुख्य रूप से सामान्य विधि व्यवस्था, लोक सेवा अधिकार अधिनियम एवं कृषि विभागों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित विभागों को अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सेवा यात्रा की समीक्षात्मक बैठक के विषय में संबंधित विभागों को प्रतिवेदन तैयार रखने को कहा गया। सीमावर्ती जिलों से भागलपुर में प्रवेश के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। बैठक में जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा, एसएसपी केएस अनुपम, बांका के डीएम दीपक आनंद, एसपी विकास वर्म्मन, नवगछिया के एसपी आनंद कुमार सिंह आदि थे।