ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में दस करोड़ के डीसी बिल लंबित

नवगछिया में दस करोड़ के डीसी बिल लंबित हैं । नवगछिया कोषागार से २४ करोड़ रुपये का डीसी बिल की रिपोर्ट बिहार सरकार को भेजी जानी थी। जिसकी जगह मात्र १४ करोड़ का ही डीसी बिल अब तक भेजा गया है। इसकी पुष्टी सोमवार को नवगछिया के कोषागार पदाधिकारी श्यामा कान्त मेहरा ने की । उन्होंने यह भी बताया कि यह पहले उप कोषागार था , लेकिन नया ट्रेजरी कोड "बिहार कोषागार संहिता 2011" के लागू होने के साथ ही इसे कोषागार का दर्जा प्राप्त हो चुका है।