ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पूर्ण जिला की अहर्ताओं को पूरा करता है नवगछिया : एसडीओ

पूर्ण राजस्व जिला की अहर्ताओं को पूरा करता है नवगछिया । यह जानकारी नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने देते हुए बताया की इस सम्बन्ध में लगातार कई प्रमुख राजनैतिक दलों एवं संगठनों द्वारा मांग उठाई गई है। जो कई दृष्टिकोणों से सही प्रतीत लगती है। जिसे जिला पदाधिकारी के माध्यम से बिहार सरकार तक जल्द ही भेजा जाएगा।


इस समय भागलपुर जिला का ही एक अंग है नवगछिया। जबकि नवगछिया को पुलिस जिला बने बीस साल बीत गए।


नवगछिया से भागलपुर की संस्कृति भी अलग थलग है।


नवगछिया अनुमंडल में इस समय सात प्रखंड में कुल सत्तर पंचायत तथा एक नगर पंचायत ( प्रस्तावित नगर परिषद् ) है।


यहाँ की जनसँख्या भी साढ़े सात लाख से अधिक है।


नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय राष्ट्रीय उच्च पथ किनारे अवस्थित है। जहां जिला मुख्यालय स्थापना हेतु पर्याप्त जमीन भी है।


नवगछिया में सेसन कोर्ट भी है । जहां जिला जज का केम्प कोर्ट भी लगता है।


नवगछिया में जेल और कोषागार भी वर्षों से है।


नवगछिया एक अच्छी व्यवसायिक मंडी भी है। यहाँ मक्का, केला और कलाई की भरपूर पैदावार होती है। जिसे देश के हर कोने में लेजाया जाता है।


इस क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए तीस से चालीस किलोमीटर दूरी तय करनी होती है। जो खर्चीली भी है।


अपराध ग्रस्त नवगछिया पुलिस जिला को राजस्व जिला बनाने पर आर्थिक अपराध एवं भूमि विवाद पर भी लगाम लग सकेगी।


दियारा क्षेत्र सहित पुरे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।


नवगछिया की भोगौलिक स्थिति काफी विषम है। जिसका इलाका तीन तरफ से कोसी और गंगा नदी से घिरा हुआ है। जो हमेशा आपदा ग्रस्त रहता है। नवगछिया में जिला मुख्यालय होने से गरीब और असहाय लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध करायी जा सकेगी।