ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

लोक सूचना अधिकार केंद्र पर हंगामा

नवगछिया प्रखंड व् अंचल मुख्यालय स्थित लोक सूचना अधिकार केंद्र पर सोमवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब दर्जनों आवेदकों को निर्धारित समय बिताने के बाद भी उनके जाति अथवा आय एवं निवास प्रमाण पत्र और दाखिल खारिज के प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे थे। मामले की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार को मिलते ही उन्होंने अंचल अधिकारी से तत्काल मामले को सुलझाने का आदेश दिया।