बिहार कृषि सेवा के 28 अधिकारियों का अपने ही वेतनमान में तबादला किया गया है। आठ जिलों में नए जिला कृषि पदाधिकारी बनाए गए हैं। तबादले के तहत दरभंगा प्रमंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शंकर कुमार चौधरी को संयुक्त कृषि निदेशक शिक्षा, बिहार बनाया गया है।
अररिया के जिला कृषि पदा. मो. नईम अशरफ को दरभंगा का संयुक्त कृषि निदेशक,पटना स्थित संयुक्त कृषि निदेशक प्रसार लक्ष्मीकांत साह को भागलपुर का संयुक्त कृषि निदेशक, भागलपुर के संयुक्त कृषि निदेशक जगदेव राम को संयुक्त कृषि निदेशक प्रसार , बिहार , पटना बनाया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक उपादान, बिहार विजेन्द्र चौधरी को छपरा का संयुक्त कृषि निदेशक,भागलपुर के सहायक कृषि निदेशक नवीन कुमार को अररिया का जिला कृषि पदाधिकारी,समस्तीपुर के उप कृषि निदेशक जूट दिनेश प्रसाद को वैशाली का जिला कृषि पदाधिकारी, वैशाली के जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को लखीसराय का जिला कृषि पदाधिकारी, समस्तीपुर के जिला कृषि पदाधिकारी रवीन्द्र सिंह को भोजपुर का जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी के जिला कृषि पदा। रामकिशोर राय को अररिया का परियोजना निदेशक आत्मा, मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल कृषि पदा. ओंकारनाथ सिंह को पश्चिम चम्पारण का जिला कृषि पदा.,पश्चिम चम्पारण के जिला कृषि पदा. शैलेश कुमार को उप कृषि निदेशक सांख्यिकी बिहार, सहायक कृषि निदेशक सूचना, बिहार , संतोष कुमार उत्तम को समस्तीपुर का जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी स्थित बेनीपट्टी के अनु.कृषि पद. समीर कुमार को उप कृषि निदेशक बीज, बिहार बनाया है। उप कृषि निदेशक सांख्यिकी संजय कुमार सिंह को बेनीपट्टी का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदा. बांका बृजमोहन प्रसाद जोशी को नालंदा में आत्मा का परियोजना निदेशक, भोजपुर के जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा को मधुबनी का जिला कृषि पदाधिकारी,लखीसराय के जिला कृषि पदा. विभू विद्यार्थी को औरंगाबाद में आत्मा का परियोजना निदेशक, गया के जिला उद्यान पदा. महेन्द्र प्रताप सिंह को कैमूर का जिला कृषि पदा., शेखपुरा के अनु.कृषि पदा. अशोक कुमार जायसवाल को संयुक्त कृषि निदेशक पटना कार्यालय में प्रशासी सह लेखा पदा., पूर्वी चंपारण स्थित पिपरा कोठी के जिला प्रक्षेत्र प्रबंधक रणधीर कुमार सिंह को पूर्णिया का कनीय पौधा संरक्षण पदा., खगड़िया के उप परियोजना निदेशक सुभाषचन्द्र को अररिया का अनु.कृषि पदा., पीरो के परियोजना कार्यपालक पदा. चन्द्रशेखर चौधरी को पूर्णिया का सहायक निदेशक कृषि विपणन पाट, बेनीपुर के अनुमंडल कृषि पदा. प्रकाश कुमार को संयुक्त कृषि निदेशक पटना के कार्यालय में सहायक कृषि निदेशक योजना, जिला कृषि प्रक्षेत्र मुशहरी के जिला प्रक्षेत्र प्रबंधक भूपेन्द्र चौधरी को पूर्णिया पूर्व का परियोजना कार्यपालक पदा., भूमि संरक्षण निदेशालय के भूमि संरक्षण अभियंता नवेन्दु कुमार को अपने कायरें के अतिरिक्त उप निदेशक भूमि संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार, औरंगाबाद के सहायक नियंत्रक विपिन कुमार को केंद्रीय प्रयोगशाला माप-तौल का अधीक्षक, जिला कृषि कार्यालय जमुई के जिला योजना व मूल्यांकन पदा. देवचन्द्र मिश्र को संयुक्त कृषि निदेशक भागलपुर के कार्यालय में सहायक कृषि निदेशक योजना के पद पर पदस्थापित किया गया है।