कई गाड़ियाँ रद, कई का मार्ग बदला
नवगछिया, संवाद सहयोगी ।
नवगछिया से छह किलोमीटर पश्चिम अम्भो ढाला पर मंगलवार की सुबह २४२४ डाउन नई दिल्ली से गौहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण अप ट्रेक से कई गाडिओं का परिचालन कराया गया । जबकि कई गाडिओं को मार्ग बदल कर चलाया गया तथा अधिकांस गाडिओं को रद भी कर दिया गया । इसके बाद शाम छह बजे से छह घंटों के लिए इस मार्ग पर सभी गाडिओं के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। रेल अधिकारिओं के अनुसार परिचालन पर लगी रोक की समय सीमा और भी बढ़ सकती है।
दुर्घटना के बाद ५७१३ अप इंटरसिटी एक्सप्रेस , ५७१५ अप गरीब नवाज एक्सप्रेस, ५६०९अप अवध असम एक्सप्रेस, २५०६ डाउन नोर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, २४८८ डाउन सिमांचल एक्सप्रेस को अप ट्रेक से चलाया गया । जबकि ५६१० डाउन अवध असम एक्सप्रेस और ४०८८ डाउन महानंदा एक्सप्रेस को भागलपुर के रास्ते चलाया गया। इसके अलावे ३१८ , ३२० डाउन , ३१७,३१९, ३२१ अप सवारी गाडी, ३१६३,३१६४ हाटे बाजारे एक्सप्रेस , ८१८१ टाटा लिंक एक्सप्रेस को रद कर दिया गया।
नवगछिया स्टेशन का हेल्प लाईन नंबर
नवगछिया, संवाद सहयोगी । नवगछिया स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद नवगछिया स्टेशन पर यात्रिओं की सुविधा के लिए दो हेल्प लाईन नंबर चालू कर दिए गए हैं । ०६४२१-२९०३९१ और ०६४२१-२९०३९२ । इन नंबरों पर नवगछिया स्टेशन पर उपलब्ध जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
रेल कंट्रोल फोन खराब
नवगछिया, संवाद सहयोगी । पूर्व मध्य रेल के नवगछिया स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद नवगछिया स्टेशन पर लगा रेल कंट्रोल फोन खराब हो गया । जिसके कारण गाड़ियों के परिचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जो कई घंटों से देर रात तक खराब रहा।
रेल लाईन मरम्मत युद्ध स्तर पर जारी
नवगछिया, संवाद सहयोगी । पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेल खंड अंतर्गत नवगछिया खरीक स्टेशन के बीच अम्भो ढाला के पास मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस के दुर्घटना से टूट गयी रेल लाईन के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हो गया है। इसके लिए दोनों ओर से स्पेशल ट्रेन से सारी जरुरी सामग्री और मजदुर भेजे गए हैं। जो काम पर लग भी चुके हैं।