नवगछिया में पासवान का भव्य स्वागत (फोटो)
नवगछिया, संवाद सहयोगी। लोजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह पूर्व रेल मंत्री राम विलास पासवान का शनिवार की सुबह नवगछिया स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया । लोजपा जिला अध्यक्ष बिभांशु मंडल "निषाद" की अध्यक्षता में किये गए इस स्वागत में मुख्य रूप से लोजपा अल्प संख्यक सेल के प्रदेश महा सचिव बाबर खान, भागलपुर विश्व विद्यालय अध्यक्ष प्रवेश यादव, सिकंदर आलम, पंकज यादव, अमित कुमार, राजीव कुमार, प्रो ० कलाधर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पासवान को फूल मालाओं से लाद दिया।केपिटल एक्सप्रेस का तीन घंटों तक इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने 'राम बिलास पासवान -जिंदाबाद' के खूब नारे भी लगाये। पासवान शनिवार की सुबह कैपीटल एक्सप्रेस से अररिया जाने के क्रम में नवगछिया प्लेट फार्म पर उतारे थे।
कुलिओं ने राम बिलास को दिया ज्ञापन (फोटो)
नवगछिया, संवाद सहयोगी। कैपीटल एक्सप्रेस से नवगछिया के रास्ते अररिया जा रहे पूर्व रेल राम बिलास पासवान का नवगछिया के कुलिओं ने माला पहना कर स्वागत किया तथा अपनी व्यथा सुनते हुए एक मांग पत्र भी सौंपा। इन कुलिओं के अनुसार नवगछिया में दस कुली गैंगमेन बनने की प्रत्यासा में हैं।
विजय घाट का रास्ता बना भारी कस्टदायक (फोटो)
नवगछिया, संवाद सहयोगी।भागलपुर जिला सहित कई जिलों को जोड़ने वाला विजय घाट पर बना पीपा पुल के खोले जाने के बाद अब रास्ते में काफी पानी बढ जाने से आवागमन काफी कस्ट दायक हो गया है। नवगछिया शहर से मात्र पांच किलोमीटर उत्तर स्थित इस पीपा पुल के रास्ते नवगछिया प्रखंड की तीन पंचायतों सहित पूर्णिया और मधेपुरा जिला के कई पंचायतों के अलावे अन्य कई जिला के हजारों लोगों का रोजाना इस रास्ते से आवागमन होता है। कोसी नदी में इन दिनों जलस्तर बढ़ने से ठेहुना भर पानी में लोगों को आना जाना पड़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा कठिनाई बच्चों और महिलाओं को हो रही है। लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर नदी पार कर रहे हैं। कदवा एवं ढोलबज्जा के मुखिया ने खुले पीपा को जल्द जोड़ने की मांग की है। जबकि इस पुल के संवेदक शैलेश कुमार ने बताया की नदी में पानी अभी इतना नहीं बढ़ा है की खुले पीपा को अभी जोड़ा जाय।