ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं रहे झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, मोदी ने जताया शोक

नहीं रहे झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, मोदी ने जताया शोक
नव-बिहार न्यूज। झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज सोमवार 4 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुमका के खिजुरिया स्थित आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा का ध्वज झुका दिया गया। सभी पार्टी कार्यकर्ता गमगीन हैं, झारखंड के तमाम नेता-मंत्री भी गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

गुरु जी के निधन की खबर से झारखंड समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिशोम गुरु के निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में सीएम हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया।

बताते चलें कि वे लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज सोमवार को अंतिम सांस ली।