बदलाव की बयार के बीच नवगछिया में आज है बार एसोसिएशन का मतदान और मतगणना भी, होगा 51 प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला
राजेश कानोडिया (नव-बिहार समाचार), नवगछिया। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार आज शनिवार 22 फरवरी को स्थानीय बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना होना निश्चित है। जिसके लिए कुल 51 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था, सभी के सभी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। आज सभी के भाग्य का फैसला 538 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। आज सभी को मतदान और मतगणना का इंतजार है। इसके लिए बदलाव की बयार के बीच इनका अब भी प्रयास तेज है।
निर्वाचन पदाधिकारी सीताराम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की संविक्षा के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये थे। किसी ने अपना नामांकन वापस भी नहीं लिया है। जहां आज 22 फरवरी को सुबह 9 बजे से होने वाले मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं सभी प्रत्याशी अपने अपने प्रचार अभियान में लगे हैं।
बताते चलें कि इस चुनावी जंग में अध्यक्ष के एक पद के लिए अनुज कुमार चौधरी, सुरेंद्र नारायण मिश्र, भूपनारायण सिंह, जयप्रकाश यादव कुल चार वरिष्ठ अधिवक्ता मैदान में हैं, वहीं उपाध्यक्ष हेतु तीन पद के लिए पांच उदयकांत कुमार, नंदलाल यादव, नीरज कुमार झा, दीपेंद्र कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह मैदान में डटे हैं। जबकि महासचिव के एक पद के लिए जय नारायण यादव और अजीत कुमार आमने सामने की टक्कर देने के प्रयास में लगे हैं। इसके अलावा संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए किशोर कुमार झा, ओम प्रकाश चौधरी, जय नारायण यादव तृतीय, राधा कृष्ण सिंह, श्यामल किशोर श्यामल, कृष्ण कुमार आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा सहित कुल सात मैदान में हैं।
इधर सहायक सचिव के तीन पद के लिए राहुल कुमार, ललन कुमार मंडल, रवींद्र कुमार, विजय कुमार पांडेय, दिगंबर यादव, प्रकाश चंद्र यादव कुल छह मैदान में हैं। तो कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए मो बारिक और कुंदन कुमार चौधरी की सीधी टक्कर है। अंकेक्षक के दो पद के लिए अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश झा, अमित कुमार यादव तीन मैदान में हैं। इसके अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष के एक पद के लिए सच्चिदानंद यादव, विमल प्रसाद सिंह, राजेश पोद्दार, दीपेंद्र कुमार सिन्हा कुल चार मैदान में डटे हुए हैं।
उधर निगरानी समिति के तीन पद के लिए कृष्ण देव राम, प्रियव्रत नारायण यादव, अखिलेश कुमार और मनोज कुमार सहित चार मैदान में हैं, तो वरीय कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद हेतु अखिलेश कुमार, चंद्रभानु सिंह, विमल कुमार सिंह, बीरबल कुमार सिंह, उमेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार साह कुल छह मैदान में हैं।
इधर कार्यकारिणी के सात सदस्य पद के लिए सुभाष चंद्र ठाकुर, नीलम कुमार झा, मनीष कुमार, सुमित कुमार डीडवानिया, रूद्रानंद झा, हिमांशु कुमार यादव, सुनील कुमार और सुरेश प्रसाद सिंह कुल आठ लोगों मैदान में डटे हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला आज 22 फरवरी शनिवार को देर शाम या रात तक मतगणना में होगा।