ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में डिस्को डांडिया नाइट संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

नवगछिया में डिस्को डांडिया नाइट संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत 
नवगछिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा नवगछिया द्वारा डिस्को डांडिया नाइट प्रोग्राम का आयोजन मंगलवार को श्री गोपाल गौशाला में बड़ी धूमधाम से किया गया। प्रोग्राम का उद्घाटन अमिता राय एवं जागृति शाखा कि महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें बेस्ट डांडिया ड्रेस ग्रुप डांस और बेस्ट डांडिया डेकोरेशन का आयोजन किया गया। 
इस डिस्को डांडिया प्रोग्राम में 100 महिलाओं ने भाग लिया। इसमें लक्की ड्रा का प्रोग्राम किया गया। जिसमें प्रथम स्थान चित्रा डिबरेवाल एवं द्वितीय स्थान सविता गुप्ता  तथा तृतीय स्थान वीणा सरार्फ ने प्राप्त किया। बेस्ट डांडिया ड्रेस सुचिता अग्रवाल और बेस्ट डांस इशु मावंडिया और रुकमणी यादुका को दिया गया। बेस्ट डांडिया डेकोरेशन खुशबू केडिया को दिया गया। सभी महिलाओं ने डांडिया डांस कर प्रोग्राम का काफी आनंद लिया। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक चित्रा टिबरेवाल, कार्यक्रम संचालक श्वेता बुवना, अध्यक्ष रश्मि सरार्फ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, रिया चिरानिया, कंचन खेमका, श्वेता बुवना, चित्रा टिंबरेवाल, सपना शर्मा, संध्या चिरानिया, कबिता अग्रवाल, बुलबुल वर्मा, बबीता वर्मा, सोना शर्मा, पूजा शर्मा, शालिनी चौधरी, रुचि सराफ,  सरिता चिरानिया, रितु चिरानियाँ, वीणा सरार्फ, रीता गारोदिया, सीमा गारोदिया, पुजा रुंगटा आदि थी।