ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण

नवगछिया: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ वार्षिक शैक्षणिक निरीक्षण
राजेश कानोड़िया, नवगछिया (भागलपुर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में वार्षिक  शैक्षणिक निरीक्षण के लिए नवोदय विद्यालय समिति से सहायक आयुक्त बीना भट्टाचार्य द्वारा विद्यालय के सभी गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इनके साथ प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय डॉक्टर सुरेंद्र झा, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय खगड़िया आलोक कुमार गौतम, प्राचार्य दीक्षा इंटरनेशनल भागलपुर संजय कुमार सिंह भी शामिल थे। मौके पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों से परिचय कराया। जहां विगत तीन दिनों से निरीक्षण का कार्य चल रहा है। 
सहायक आयुक्त ने पुस्तकालय, कंप्यूटर ,खेल कूद, प्रयोगशाला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की भूरि भूरि प्रसंशा की। पुरे टीम के द्वारा सभी विषय शिक्षकों को उत्तम शैक्षणिक स्तर के लिए बधाई दिए। विद्यालय की साफ सफाई से टीम के सदस्यगण काफी खुश दिखे। इस दौरान सभी विभागों के संचिकाओं का सूक्ष्म अवलोकन किये। विभिन्न छात्र छात्राओं से विद्यालय के गतिविधियों के बारे में जानने की कोशिश की गई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर सलाह दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण काफी व्यस्त दिखे।
सहायक आयुक्त ने कहा विद्यालय का अनुशासन, साफ़ सफाई, पूर्ववर्ती छात्रों के मौजूदा स्तर ही इस विद्यालय की पूँजी है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिये साधुवाद दिए। संध्या वेला में सहायक आयुक्त भागलपुर एवं खगड़िया के प्राचार्य के साथ निरीक्षण के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय बांका के लिए रवाना हो गईं। पूरे अंकेक्षण के दौरान सभी छात्र छात्राएं, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सहयोग सरहनीय रहा।