ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर होगा मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव पर

आज 12 राज्यों की 93 सीटों पर होगा मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव पर
नव-बिहार समाचार। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज 7 मई मंगलवार को मतदान होगा। इस चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें गुजरात की सभी 25 सीट शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर, कर्नाटक की 28 में से शेष 14 सीटों पर, छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 और गोवा की सभी 2 सीटें भी मतदान होगा। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की 2 सीटों पर भी तीसरे चरण में वोटिंग होगी।
तीसरे फेज में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) भी इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (हावेरी) और बदरुद्दीन अजमल (धुबरी) की किस्मत भी 7 मई को ईवीएम में कैद हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्य भी इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। डिंपल यादव मैनपुरी सीट को चुनावी ताल ठोक रही हैं। वहीं, सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से जीतने को लिए पसीना बहा रहे हैं, जिसे उन्होंने 2014 में जीता था।
अमित शाह गांधी नगर से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी सीट पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा कोई मजबूत उम्मीदवार खड़ा नहीं किए जाने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए 10 लाख से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत की उम्मीद कर रही है। अतीत में, मुख्य रूप से इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेता कर चुके हैं।