ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: उजानी के किशोर की कोशी में नहाने के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया: उजानी के किशोर की कोशी में नहाने के दौरान हुई मौत, गांव में पसरा मातम 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। कोसी नदी में नहाने के दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र के कोरचक्का में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी अबसार अहमद का पुत्र मो अबुजर (16) बताया गया है। परिजनों ने बताया कि अबुजर गांव के तीन किशोर के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान अबुजर का पांव फिसलने से वह अधिक पानी में चला गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, किंतु नहीं बचा पाये। तीनों किशोर कोसी नदी से बाहर निकल हल्ला कर गांव के लोगों को सूचना दी। जहां स्थानीय गोताखोर की मदद से कोसी नदी से अबुजर का शव बरामद कर लिया गया। उजानी गांव में यह खबर फैलते ही मातम छा गया। 
जानकारी के अनुसार अबुजर इंटरस्तरीय पुनाम प्रताप नगर हाइस्कूल में इंटर की पढ़ाई करता था। उसके पिता विकलांग है। अबुजर पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम में बढ़ई का काम भी करता था, जिससे घर का खर्च चलता था। अबुजर की मौत की सूचना नवगछिया थाना की पुलिस को दी गयी। नवगछिया थाना की की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं नवगछिया सीओ ने बताया कि अपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा की राशि दी जायेगी।