ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

BUDGET TODAY: आज 11 बजे संसद में बजट 2024 भाषण शुरू करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण

BUDGET TODAY: आज 11 बजे संसद में बजट 2024 भाषण शुरू करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण 
NAV BIHAR NEWS: देश की नई संसद में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले संबोधन के साथ संसद के बजट सत्र का आगाज हुआ। मोदी सरकार गुरुवार को मौजूदा कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश करेगी। कयास हैं कि इसमें युवा, महिलाओं और किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मार्गदर्शन से हो रही है और गुरुवार को निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। एक प्रकार से यह नारी शक्ति के अहसास का पर्व है। इससे कयास लगने लगे हैं कि बजट में महिलाओं के लिए घोषणाएं हो सकती हैं। लगातार छठा बजट पेश करने जा रहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए महिला आरक्षण बिल से लेकर राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के कालखंड में ऐसे पड़ाव आते हैं जो सदियों का भविष्य तय करते हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर का निर्माण ऐसा ही पड़ाव है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। राष्ट्रपति के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया ब्रीफिंग की शुरुआत राम-राम से की और अंत भी राम-राम से किया। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का आगाज संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास करके किया था।