ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आगमानंद महाराज के सानिध्य में कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नौ दिवसीय श्रीविष्णु सह रामकथा यज्ञ

आगमानंद महाराज के सानिध्य में कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नौ दिवसीय श्रीविष्णु सह रामकथा यज्ञ
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। अनुमंडल के राघोपुर गांव में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीविष्णु सह श्री राम कथा यज्ञ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस मंगल कलश शोभायात्रा में सुबह बड़ी संख्या में कन्याएं और महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने महादेवपुर गंगा घाट से कलश में गंगाजल भर कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। वहीं देर शाम परम पूज्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ मंच का उद्घाटन हुआ। जहां मुख्य अतिथि भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल मौजूद थे। उन्होंने इसे तरह का धार्मिक आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए धार्मिक आयोजनों की महत्ता का बखान किया। आयोजन मंडल के सदस्यों ने बताया कि दो मार्च को यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान निरंतर संत महात्माओं का प्रवचन होगा। आयोजन मंडल के अध्यक्ष बलराम मंडल, गोपाल मंडल, सुधांशु जी, हीरालाल मंडल, जयप्रकाश मंडल, मोतीलाल मंडल समेत समस्त ग्रामीणों की भागीदारी रही।