ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के भूपेन्द्र ने मारी बीपीएससी में बाजी, बनेंगे आपूर्ति पदाधिकारी

नवगछिया के भूपेन्द्र ने मारी बीपीएससी में बाजी, बनेंगे आपूर्ति पदाधिकारी
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार सरकार द्वारा जारी 66वीं बीपीएससी परीक्षा के अंतिम परिणाम में नवगछिया के भूपेन्द्र सिंह ने भी बाजी मार ली है। सरकार द्वारा जारी चयनित सूची के तहत भूपेन्द्र को 337वें रेंक के साथ आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में चयनित किया गया है। भूपेंद्र के पिता यमुनिया ग्राम निवासी डॉ मनिंन्द्र कुमार सिंह वर्तमान में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पी.जी.) अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष हैं। जो पहले नवगछिया स्थित मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर थे।
भूपेंद्र की इस सफलता पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, मदन अहल्या महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुदामा, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह, भागलपुर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने भूपेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।