राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। देश मे भाजपा शासन के आठ साल बेमिसाल पर बुधवार को बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने नवगछिया स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर बिहपुर के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, भाजपा जिला प्रभारी अभय वर्मन, प्रदेश कार्यसमिति पवन कुमार, सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद अनिल यादव के अलावा कई प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस दौरान राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, उज्ज्वला योजना, गरीबों को मुफ्त अनाज योजना, किसान समृद्धि योजना इत्यादि मामलों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही भागलपुर में 7 जून को सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की होने वाली गरीब कल्याण सभा की सफलता पर चर्चा की।