ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इफको के 40 लाख गबन करने के आरोप में 3 भेजे गए जेल

इफको के 40 लाख गबन करने के आरोप में 3 भेजे गए जेल
कहलगांव पुलिस द्वारा इफको से संबद्ध इ बाजार के दो कर्मियों के गबन मामले में गिरफ्तारी के बाद उन दोनों के साथ तीसरे आरोपित को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेज दिया गया। इस कांड में संलिप्त दो अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद घटना का सभी पहलू उजागर हो जायेगा। इ बाजार के दोनों कर्मियों कुंदन कुमार व नीतीश कुमार यादव की गिरफ्तारी व उनलोगों पर विभागीय कार्रवाई के बाद दुकान में ताला भी जड़ दिया गया है। जिससे किसानों को खेती के मौसम में उर्वरकों के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। इ बाजार के राज्य प्रबंधक नितिन कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों के हितों का नुकसान नहीं होने दिया जायेगा।