ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रंगराचौक प्रखंड में पंचायत चुनाव 15 को, 64,049 मतदाता करेंगे 994 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

रंगराचौक प्रखंड में पंचायत चुनाव 15 को, 64,049 मतदाता करेंगे 994 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर जिले के रंगराचौक प्रखंड में सातवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। निर्धारित समय के बाद भी मतदाता मतदान के लिए लाइन में खड़े रहेंगे, तो उन्हें मतदान करने मिलेगा। सुबह नौ बजे से हर दो घंटे पर मतदान की प्रतिशत की रिपोर्ट मिलेगी। यहां 10 पंचायतों में मतदान होगा। रंगराचौक में मतदान के लिए 59 भवनों में 122 बूथ बनाये गये हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। पोलिंग पार्टियों का योगदान भी हो चुका है। इसके साथ ही जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गयी है। मतगणना 17  नवंबर को सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होगी।

रंगराचौक में भवानीपुर मध्य विद्यालय साहू टोला और भवानीपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। चार मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इनमें भवानीपुर मध्य विद्यालय साहू टोला, भवानीपुर कन्या प्राथमिक विद्यालय, वैसी प्राथमिक विद्यालय व कुमादपुर मध्य विद्यालय शामिल हैं। सोमवार को रंगराचौक प्रखंड क्षेत्र में 33,760 पुरूष और 30,287 महिला और 2 अन्य कोटि के मतदाता जिला परिषद सदस्य के लिए 10, मुखिया पद के लिए 72, सरपंच पद के लिए 51, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 57, वार्ड सदस्य पद के लिए 565 और पंच सदस्य पद के लिए 239 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।